देश

लायंस इसामे फोरम अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन- अहमदाबाद में लायन मधु यादव सम्मानित

Written by Kamlakar Yerpude

रायपुर। समाज सेवी संस्था लायंस क्लब के इसामे फोरम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन अहमदाबाद~ गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 15 से 19 दिसंबर तक किया गया। जिसमें भारत सहित 30 अन्य देशों के 2500 प्रतिनिधि शामिल हुए ।

लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन के सत्र 2025-26 में जनहित से जुड़े सामाजिक सरोकार के व्ययों की प्रतिपूर्ति निमित्त फंड रेजिंग के 100% टारगेट को पूरा करने पर डिस्ट्रिक्ट 3233-C की एल.सी.आई.एफ. कोऑर्डिनेटर लायन मधु यादव को गवर्नर लायन विजय अग्रवाल के साथ संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया ।।

 

यह सम्मान अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन ए पी सिंह और एल सी आई एफ के अंतरराष्ट्रीय चेयरपर्सन लायन फेब्रिसियो ओलिवेरा द्वारा प्रदान किया गया, जो डिस्ट्रिक्ट और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है ।

ज्ञात हो लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन में लायन सदस्यों द्वारा लोकसेवा से जुड़े शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक उत्थान और प्राकृतिक विषम संकट वाले स्थानों में जरूरत के अनुरूप धनराशि दान की जाती है। अभी श्रीलंका में आई बाढ़ आपदा में लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा 1 लाख डॉलर की राशि की डोनेट की गई ।

About the author

Kamlakar Yerpude