अन्य आरंग

महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों ने संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर किया नमन

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग- जय पंचमुखी महिला स्वसहायता समूह द्वारा संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर के जयंती पर उनके जीवन पुस्तिका पढ़ सभी महिलाओं को सुनाया गया और उनके जीवन संघर्षों के बारे में बताया गया। महिलाओं के प्रति संविधान निर्माण में बाबा साहेब की अहम भूमिका रही ।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष हेमलता लोधी बाबासाहेब के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर बाबासाहेब के जीवन पर आधारित पुस्तिका पढ़ सदस्यों को सुनाया। महिला समूह के सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब को नमन किया।इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष संतोषी लोधी कोषाध्यक्ष सोना बाई लोधी सचिव लता निषाद , हिर्देश्वरी लोधी ,दया यादव ,पांचों निषाद श्वेता लोधी, मीना लोधी, अमृका लोधी ,चंदा पाल, जामेश्वरी जलक्षत्री ,किरण यादव ,लक्ष्मी यादव, यशोदा यादव, हेमलता लोधी सहित समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित थे।

About the author

Tukeshwar Lodhi