आरंग राजनीति

साहू समाज सबसे संगठित समाज..भक्त माता कर्मा से मिलती है प्रेरणा- खिलेश देवांगन

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(13.04.23)- आरंग जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत अकोली कला(भाऊ) में साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती मनाया गया।इस अवसर पर आरंग जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।इस दौरान गांव में निवासरत साहू समाज की मांग पर मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा से सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है जिसका लोकार्पण जनपद अध्यक्ष द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने कहा कि-भक्त माता कर्मा से हम सभी को प्रेरणा मिलती है। भक्त माता कर्मा ने विकट परिस्थितियों में भी प्रभु की सेवा की। साहू समाज सबसे संगठित और अनुशासित समाज है।समाज के लोग हर क्षेत्र समाज का नाम रोशन कर रहे है।


कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अनिता थानसिंग साहू, केशरी मोहन साहू, देवनाथ साहू ग्रामीण अध्यक्ष साहू समाज रायपुर, लीलेश्वर साहू- सरपंच, तेजू राम साहू, अश्वनी साहू, एवन साहू, त्रिलोचन साहू, मुरलीधर साहू, गिरधर साहू, जितेंद्र साहू डॉ. गिरधर साहू, कोमल साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग , गौरव चंद्राकर जोन अध्यक्ष, भोज राम साहू अध्यक्ष साहू समाज अकोलीकला भाऊ, राधे लाल साहू, भेख लाल साहू,अश्वनी साहू, योगेश्वरी साहू, गुलचंद साहू, देवनाथ साहू, खेलावन साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

About the author

Tukeshwar Lodhi