ग्राम पंचायत घोंट(नरसिंहपुर) में जनपद सदस्य पुष्पा पिंटू कुर्रे ने किया आहता निर्माण कार्य का भूमिपूजन..क्षेत्र में हो रहे विकास के लिए मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया को दिया श्रेय…
आरंग(10.04.23)- आरंग जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत घोंट (नरसिंगपुर) में सामुदायिक भवन में आहता निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ । क्षेत्र की जनपद पंचायत सदस्य व पूर्व अध्यक्ष पुष्पा पिंटू कुर्रे ने अपने जनपद विकास निधि से 8 लाख रुपये आहता निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की थी जिसका भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य व सभापति अनिता थानसिंह साहू थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा पिंटू कुर्रे ने की। जनता को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य व पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग पुष्पा पिंटू कुर्रे ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, चारो तरफ खुशहाली है। चाहे गांव हो, गरीब हो,किसान हो,युवा हो,महिला हो, मजदूर हो, सबके लिए हमारी कांग्रेस की सरकार ने काम किया। आज प्रदेश के कोने कोने में आरंग क्षेत्र की विकास की डंका बज रही है। क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में पूरे आरंग विधानसभा में चहुमुंखी विकास हुआ है। जो काम पिछले 50 वर्षों में नही हुआ था वो काम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने पिछले 4 साल के अल्प समय मे कराया है।
पुष्पा पिंटू कुर्रे ने आगामी विधानसभा चुनाव में भी मंत्री डॉ. डहरिया को प्रचंड बहुमत के साथ जिताने की अपील करते हुए कहा कि हमारी सरकार इस बार किसानों की 20 क्विंटल धान खरीद रही है, हमारे किसान भाइयों को उनके मेहनत का फल यदि किसी ने देने का काम किया तो वो कांग्रेस सरकार ने किया , कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत सभापति अनिता थानसिंह साहू ने कहा कि इस बार भी हमे संकल्प के साथ कांग्रेस की सरकार बनानी है और आरंग विधानसभा के विकासपुरुष मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया को दोबारा जिताकर आरंग क्षेत्र का सर्वागीण विकास कराना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य के प्रतिनिधि पिंटू कुर्रे ने कहा कि हमारे जनपद पंचायत क्षेत्र में विकास की गंगा डॉ.शिवकुमार डहरिया की नेतृत्व में बह रही है। आज कोई ऐसा गांव नही होगा जहां करोड़ो का विकास कार्य मंत्री डॉ.डहरिया द्वारा नही किया होगा । पूरे आरंग विधानसभा के एक एक गांव में विकास की गाथा लिखी जा रही है,इसका श्रेय यदि किसी को जाता है तो मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को जाता है। आज कोई भी ऐसा जनप्रतिनिधि नही होगा जो अपने गांव में विकास कार्य की मांग लेके मंत्री के पास जाए और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़े।कार्यक्रम में सरपंच राजकुमारी सेतलाल पटेल, उपसरपंच जानकी बिसहत बांधे,पवन बंजारे , सुरेश घृतलहरे बूथ अध्यक्ष सूरज साहू, खुबाल धृतलहरे ,संतराम, कन्हैया साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।