आरंग प्रशासनिक

विधायक खुशवंत 4 जनवरी को आरंग में लेंगे विभागीय समीक्षा बैठक

आरंग____@अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डॉ
 अतुल विश्वकर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवनिर्वाचित विधायक गुरु खुशवंत साहेब  4 जनवरी को अपरान्ह 12:00 बजे जनपद पंचायत आरंग सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। प्रत्येक विभाग के संचालित योजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं सहित प्रगतिरत एवम् अप्रारंभ कार्यों की समीक्षा भी करेंगे.इस अवसर पर जनपद पंचायत, तहसील प्रशासन, शिक्षा विभाग, नगर पालिका, खाद्य विभाग, उप पंजीयन, कोषालय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, उद्यानिकी, वन विभाग आदि समस्त विभागों के प्रमुख उपस्थित रहेंगे

About the author

मीडिया एमपीसीजी