संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सौजन्य निर्मल पाण्डेय स्मृति न्यास एवं लिब्रा वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन, शिमला के विशेष सहयोग से “7 वें निर्मल पाण्डेय स्मृति फिल्म फेस्टीवल – 2026” का आयोजन 10 एवं 11 अगस्त 2026 को विमतारा ऑडिटोरियम, शांति नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया जा रहा है।
इस गरिमामयी आयोजन में मुम्बई से सुप्रसिद्ध अभिनेता रोहिताश्व गौड़, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री रजित कपूर, प्रोडेक्शन डिजाइनर जयंत देशमुख, प्रसिद्ध अभिनेता संजय बत्रा, आशित चटर्जी और महेंद्र सिंह रघुवंशी, संगीत निर्देशक आमोद कृष्ण भट्ट और छत्तीसगढ़ के निर्देशक सतीश जैन और मनोज वर्मा जी, पदम श्री अनुज शर्मा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्षा मोना सेन, पुष्पेंद्र सिंह जी उपस्थित रहेंगे।
7वाँ निर्मल पाण्डेय स्मृति फिल्म फेस्टीवल – 2026
2020 से निर्मल पाण्डेय स्मृति न्यास द्वारा प्रत्येक वर्ष भारत के विभिन्न राज्यों में सुप्रसिद्ध अभिनेता, गायक एवं निर्देशक स्वर्गीय निर्मल पाण्डेय की स्मृति को समर्पित “निर्मल पाण्डेय स्मृति फिल्म फेस्टीवल” का आयोजन किया जाता है। यह देश का एकमात्र रोमिंग फेस्टीवल है। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय सिनेमा, रंगमंच, लोक संस्कृति तथा नवोदित फिल्मकारों को एक साझा मंच प्रदान करना और स्वर्गीय निर्मल पाण्डेय जी के सृजनात्मक योगदान को जन-जन तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम विवरण
10 अगस्त 2026 (पहला दिन)
प्रातः 10:00 बजे – दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि एवं फिल्म फेस्टीवल का उद्घाटन
AIAA शिमला द्वारा “फेस्टिवल ऑफ आर्ट” के अंतर्गत शास्त्रीय नृत्य की विशेष प्रस्तुति।
AV Nirmal Pandey
रोहिताश्व गौर और रेखा गौर द्वारा सुदर्शन गौर और निर्मलजी के साथ जीवन के अनुभव
प्रातः 11:30 बजे – लघु फिल्मों एवं Students Films का प्रदर्शन।
(प्रातः 11:00 बजे से अतिथियों के प्रेस इंटरव्यू समानांतर रूप से।)
विश्राम एवं भोजन : दोपहर 1:30 बजे – 2:30 बजे
दोपहर 2:30 बजे – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “भुलन द मेज़” का विशेष प्रदर्शन।
सायं 4:30 बजे – भुलन के निर्देशक मनोज वर्मा की बातचीत राजेन्द्र गुप्ता और जयंत देशमुख के साथ
स्पेशल स्क्रीनिंग “बिरहा” – रजित कपूर के संवाद
विश्राम : सायं 5:30 बजे – 6:00 बजे
सायं 6:00 बजे – AIAA शिमला द्वारा “फेस्टिवल ऑफ आर्ट” के अंतर्गत लोकनृत्य नृत्य की प्रस्तुति।
संगीत निर्देशक अमोद कृष्ण भट्ट एवं गायिका शुभश्री रूबी भट्ट द्वारा स्वर्गीय निर्मल पाण्डेय के संगीत एल्बम “जज़्बा” तथा उनके निर्देशित नाटक “अंधायुग” के गीतों के माध्यम से संगीतमय श्रद्धांजलि।
सायं 8:30 बजे से – सम्मान समारोह एवं प्रथम दिवस का समापन।
11 अगस्त 2026 (दूसरा दिन)
प्रातः 10:00 बजे
मुंबई एवं रायपुर, छत्तीसगढ़ से पधारे कलाकारों का स्वागत एवं स्वर्गीय निर्मल पाण्डेय को श्रद्धांजलि।
प्रातः 10:00 बजे – दोपहर 1:00 बजे
लघु फिल्मों का प्रदर्शन एवं छात्र लघु फिल्म प्रतियोगिता।
(प्रातः 11:00 बजे से अतिथियों के प्रेस इंटरव्यू समानांतर रूप से ।)
विश्राम एवं भोजन : दोपहर 1:00 बजे – 1:45 बजे
दोपहर 2:00 बजे
प्रसिद्ध फीचर फिल्म “ट्रेन टू पाकिस्तान” का विशेष प्रदर्शन।
सायं 4:30 बजे
छात्रों के लिए मास्टरक्लास रजित कपूर
साथ ही पैनल चर्चा एवं सेलिब्रिटी अतिथियों के साथ विशेष संवाद।
विश्राम : सायं 5:30 बजे – 6:00 बजे
सायं 6:00 बजे – 7:00 बजे
अतिथियों के साथ इंटरैक्टिव सत्र।
सायं 7:30 बजे से
सम्मान समारोह, पुरस्कार वितरण एवं भव्य समापन समारोह।



