आरंग छत्तीसगढ़

मंत्री डॉ. डहरिया की पहल पर आरंग क्षेत्र में 6 नए आंगनबाड़ी भवन की मिली स्वीकृति

मंत्री डॉ. डहरिया की पहल पर आरंग क्षेत्र में 6 नए आंगनबाड़ी भवन की मिली स्वीकृति

रायपुर 2 सितंबर 2021/ नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की पहल पर शासन द्वारा आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत राखी, गनोद, कलाई, फरफौद, कोड़ापार और बेनीडीह में अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्र भवन के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।

आरंग विकासखंड अंतर्गत स्वीकृत नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन में ग्राम पंचायत राखी केंद्र क्रमांक 3, ग्राम गनोद में केंद्र क्रमांक 3, फरफौद, कोड़ापार, बेनीडीह में केंद्र क्रमांक 1 में भवन हेतु सभी के लिए अलग-अलग राशि 6.45 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। नए आंगनबाड़ी भवन बनने से इस क्षेत्र के बच्चों को सर्वसुविधायुक्त भवन उपलब्ध होगी। मंत्री की इस पहल का क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र के विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी