छत्तीसगढ़ राजनीति

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कोंडागाँव विधानसभा क्षेत्र में सघन दौरा कर लगभग ढाई करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

*राजीव गांधी किसान न्याय योजना: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने निभाया अपना वादा, किया प्रदेश के किसानों के साथ न्याय
गोधन न्याय योजना के जरिये पशुपालको और गोबर संग्राहकों को हो रही है अतिरिक्त आमदनी
राज्य सरकार की जनहितैसी कार्यो और नीतियों से कांग्रेस सरकार के प्रति बढ़ रहा है लोगो का अटूट विशवास

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कोंडागाँव विधानसभा क्षेत्र में सघन दौरा कर लगभग ढाई करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

रायपुर, 23 मार्च 2021/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विधायक मोहन मरकाम ने अपने विधान सभा क्षेत्र कोंडागांव के विभिन्न गांवों में सघन दौर कर लगभग ढाई करोड़ के विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मोहन मरकाम ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने चुनाव पूर्व किये गए जन घोषणा के अनुरूप अपना वादा निभाया है। भूपेश की सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाकर जहां प्रदेश के किसानों के साथ न्याय किया , वहीं गोधन न्याय योजना के जरिये पशुपालको और गोबर संग्राहकों को रोजगार देने के साथ साथ उन्हें अतिरिक्त आमदनी देने का काम कर रही है। राज्य सरकार की जन हितैषी कार्यो और नीतियों से कांग्रेस सरकार के प्रति लोगो का विश्वास बढ़ा है।
विधायक मरकाम ने ग्राम पंचायत बवई , करमरी , कावरा , उमरगांव, बेलगांव,1,ग्राम पंचायत बेलगांव,2, सहित विभिन्न गांवों में देवगुड़ियो में शेड निर्माण जक भूमिपूजन किया। क्षेत्रवासियों ने इन विकास कार्यो के विधायक मोहन मरकाम और राज्य सरकार के प्रति आभारव्यक्तकियाहै।

कार्यक्रम में विधयाक प्रतिनिधि बुधराम नेताम, ब्लॉक कांग्रेस माकड़ी के अध्यक्ष शंकर मंडावी , जिला उपाध्यक्ष रामकुमार कश्यप, विधायक प्रतिनिधि गजेंद्र राठौर, विधायक प्रतिनिधि संग्राम मरकाम जनपद अध्यक्ष मोती बाई नेताम जनपद उपायध्यक्ष गौतम साहू, जिला सदस्य हेमलाल बघेल,, रमिला बरम्हा मरकाम, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ललित शोरी, महिला ब्लॉक कोंग्रेस अध्यक्ष सुकली पोयम,सह मीडिया प्रभारी गोकुल प्रधान सहित लछमन मरकाम,निरंजन वैष्णव, जागेश्वर मरकाम, लचना बघेल, जनपद सदस्य वाडेराम सोरी ,जयलुराम मरकाम के साथ ग्राम सरपंच, पंचायत पदाधिकारी कांग्रेसजन व भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

About the author

mediampcg