धूमधाम से निकली संत गुलाब बाबा की पालकी यात्रा
संतश्री गुलाब साईं दरबार के 17वें वार्षिकोत्सव समारोह का दूसरा दिन
- रायपुर। संतश्री गुलाब बाबा के टैगोर नगर स्थित मंदिर का सत्रहवां वार्षिकोत्सव समारोह के आज दूसरे दिन 25 दिसंबर को, संतश्री गुलाब बाबा की पालकी यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई। जिसमें छत्तीसगढ़ एवं अलग–अलग राज्यों से भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल हुए और आज प्रातः 6.32 को दुग्धाभिषेक कर प्रातः 10.32 को पालकी यात्रा टैगोर नगर कॉलोनी में निकाली गई जिसमे रथ, घोड़े, ऊँट प्रमुख आकर्षण रहे। अलग अलग छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमो की भी धूम रही। गुरु घासीदास बाबा के जयकारों के साथ पंथी टीम, राउत नाचा टीम, डीजे धुमाल के साथ बड़े धूमधाम से यह पालकी यात्रा टैगोर नगर स्थित श्री गुलाब साईं दरबार से प्रारंभ होकर मैन रोड होते हुए बूढ़ी माई चौक से शैलेन्द्र नगर होकर टैगोर नगर स्थित मंदिर वापस पहुंची, जहां गुलाब बाबा की आरती की गई। दोपहर 01 बजे से 04 बजे तक भंडारे का आयोजन किया गया | दोप.01 बजे से मध्यरात्रि तक भजन एवं रात्रि 08 बजे भण्डारे का कार्यक्रम रहा | कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दादाजी अलमेडा, चितले बाबाजी, सुरेश पालकर, चुन्नू भैया, संजय, लव कुमार देवांगन, टाकरखेड़ समाधी मंदिर के अध्यक्ष गोपाल उमक, द्वारिका प्रसाद यादव, गोदड़ीवाला धाम के प्रमुख सेवादार अमर गिदवानी शामिल रहे और कार्यक्रम की व्यवस्था रोहड़े साहब महाराष्ट्र, किरण परासरे, नीलेश अवस्थी, गोपाल कोलते, गोलू विश्वकर्मा, अम्बालाल पटेल, गुड्डू नेताम, महेंद्र सोनी, परासरे हट्टा, मुन्ना दमोह ने व्यवस्था संभाली और गुलाब जैन ने अपने निवास के सामने फल फूल वितरण कर पालकी यात्रा एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

