देश

मारुति मंगलम भवन में शाहपुर जूनागढ़ चैतन्य धाम के पंडित मनोज भाई भट्ट सुना रहे भागवत कथा

Written by Kamlakar Yerpude

सांसद बृजमोहन , विधायक राजेश मूणत और सुनील सोनी श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने पंडाल पहुंचे

कथावाचक  पंडित मनोज भाई भट्ट के मुखारविंद से श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने पहुंच रहे श्रद्धालु

 

रायपुर। मारुति मंगलम भवन  गुढियारी में सोमवार 22 दिसंबर से लेकर विराम 29 दिसंबर तक श्रीमद भागवत कथा एवं यज्ञ का आयोजन रायपुर नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड एवं परिवार के विनयवत में प्रारंभ हुआ । कथावाचक रूप में पर पंडित मनोज भाई भट्ट चैतन्य धाम शाहपुर जूनागढ़ गुजरात के मुखारविंद से कथा वाचन चल रहा है ।

 

कथा के चतुर्थ दिवस गुरुवार को महाराज जी के मुखारविंद से कथा में श्री राम जन्मोत्सव और उसके पश्चात राम जानकी विवाह का वाचन किया गया माता सीता का स्वयंवर कथा में दर्शाया गया भागवत कथाओं में राम विवाह का प्रसंग अक्सर सीता स्वयंवर के रूप में आता है, जहाँ गुरु विश्वामित्र के कहने पर राम ने शिव धनुष तोड़ा और सीता से विवाह किया।

उसके पश्चात शाम तक प्रभु श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग दर्शाया गया कथानुसार भगवान विष्णु ने कंस के अत्याचारों को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए देवकी और वसुदेव के कुटुंब में कारागार में जन्म लिया। भागवत में उनके बाल-लीलाओं से लेकर उनके विवाह , कंस वध और महाभारत का क्रमानुसार वर्णन किया जाता है।

आज श्रीमद भागवत कथा के चतुर्थ दिन कथा पंडाल पर कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी पहुंचे एवं कथा का आनन्द लिया

मारुति मंगलम में आयोजित की जा रही श्रीमद भागवत पुराण में आज विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष महासभा विनोद भाई , पुरुषोत्तम भाई सोलंकी , कुंवर भाई टांक विनोद भाई, सांसद बृजमोहन अग्रवाल विधायक राजेश मूणत , सुनील सोनी , बाल आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा , एम . आई. सी. जोन अध्यक्ष , भाजपा प्रदेश और जिला के पदाधिकारियों ने कथास्थल पहुंचकर सभी अतिथियों ने कथा का रसपान किया एवं कथावाचक मनोज भाई भट्ट एवं व्यास पीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया ।

About the author

Kamlakar Yerpude