रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई भारतीय विपणन विकास केंद्र (सीबीएमडी) द्वारा जगदलपुर, बिलासपुर, रायपुर, भिलाई-दुर्ग, राजनांदगाव एवं अंबिकापुर में आयोजित होने वाले इस वर्ष के ‘स्वदेशी मेले’ के आधिकारिक ब्रोशर और पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच प्रांत के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित विधायक अमर अग्रवाल, अमरजीत सिंह छाबड़ा, युगबोध अग्रवाल, अमर बंसल, सुब्रत चाकी, जसप्रीत सलूजा, मनीषा सिंह, डॉ. सुशील श्रीवास्तव, डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, गुलशन ऋषि, अरुणा दीक्षित, विष्णु साव, विनोद डड्ढा, योगेश बागड़ी, दिनेश पाटील, अजय भसीन, शंकर सचदेव विशेष रूप से उपस्थित थे।



