रायपुर| महादेवघाट रायपुरा स्थित महाकाली मंदिर आश्रम में गुरुवार को अखंड धूनी प्रज्वलित की गई। पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतराष्ट्रीय वरिष्ठ अध्यक्ष प्रेमगिरि महाराज की मौजूदगी में पूजा-अर्चना हुई। इसमें बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु शामिल हुए। 14 मदी पंचदशनाम जूना अखाड़ा के ब्रह्मलीन बाबा बुद्धगिरि महाराज ने इस महाकाली मंदिर की स्थापना की थी। पूजा के बाद साधु-संतों की उपस्थिति में दशनामी सन्यासी छत्तीसगढ़ मंडल का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें विवेक गिरि को संरक्षक चुना गया। वहीं उमेशानंद गिरि अध्यक्ष बने। उनके अलावा तारकेश्वर पुरी को उपाध्यक्ष, राघवेंद्र गिरि को महामंत्री, साध्वी पद्मनी पुरी को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर कृष्णकांत पाठक, अशोक बानी, रामनारायण चक्रधर, नरोत्तम मरकाम, नारायण लाल, मोतीलाल, लखनलाल, कृपाराम साहू, कैलाश सिंघानिया मौजूद रहे।

