आरंग छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल ने समाजसेवा को माना था अपना जीवन का लक्ष्य.. विधायक- सत्यनारायण शर्मा सतनामी समाज के लोगों ने स्व. मंडल की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर चढ़ाये फूल.

Written by mediampcg

1
स्व. नरसिंह मंडल ने समाजसेवा को माना था अपना जीवन का लक्ष्य….
विधायक- सत्यनारायण शर्मा
सतनामी समाज के लोगों ने स्व. मंडल की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर चढ़ाये फूल…
रायपुर/ आर.डी.ए .व म.प्र. राज्य परिवहन निगम के पूर्व अध्यक्ष स्व. नरसिंह मंडल की 09 वी पुण्यतिथि पर (सोमवार) को सतनामी समाज के लोगों ने न्यू राजेंद्र नगर सांस्कृतिक भवन प्रांगण में स्थापित स्व. मंडल की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें आदरांजली दी ।
गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष के.पी .खण्डे एवं प्रवक्ता चेतन चंदेल ने बताया कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए समाज के लोगों ने स्व. मंडल जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए, इस दौरान “नरसिह मंडल अमर रहे” की जयघोष करते हुए उनका स्मरण कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि स्व. मंडल जी समाज सेवा को ही अपना लक्ष्य मानकर आगे बढ़ते चले गए और उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज की भलाई व तरक्की के लिए समर्पित कर दिया, उनकी प्रतिभा व कर्मठता से प्रभावित होकर समाज के लोग उनके निकट हो जाया करते थे।
संरक्षक श्रीमती शकुन डहरिया ने कहा कि स्व. मंडल जी सामाजिक एकता के मिसाल थे, उनके आदर्शों से हम सबको सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी ।
कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने भी पहुंचकर स्व. मंडल जी को अपनी श्रद्धांजलि दी ।कार्यक्रम के अंत में कोरोना संक्रमण काल के दौरान दिवंगत हुए सतनामी समाज के सभी महानुभावो को दो मिनट का मौन धारण कर सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि दी गई ।
इस अवसर पर अकादमी के अध्यक्ष के.पी. खण्डे ,डॉ. जे.आर. सोनी, डी.एस.पात्रे, एल.एल .कोसले ,सुंदरलाल जोगी, डॉ. अनिल भतपहरी, सुंदरलाल लहरें, चेतन चंदेल, अरुण मंडल, एम.डी. माहिलकर, जी.आर बाघमारे, लक्ष्मीकांत गायकवाड, आर.के. पाटले ,प्रकाश बांधे ,सी.एस.डेहरे, एस के .सोनवानी , पप्पू बघेल, पं.अंजोर दास बंजारे, मनीष कोसरिया, कृष्णा बरमाल, नंदू मारकंडे ,घासीदास कोसले, मनीराम महिलांग, आसाराम लहरें, रमेश चंदेल ,अनीता भतपहरी, शंकुतला बांधे सहित अनेकों लोग उपस्थित थे ।
भवदीय…

About the author

mediampcg