रायपुर। छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 14 नवंबर को जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में दीपावली मिलन समारोह एवं महासभा-2026 का सफल आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल और चेंबर आॅफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी शामिल हुए।
महाअधिवेशन में पंजीयन, अध्यक्षीय उद्बोधन, सचिवीय प्रतिवेदन और आय-व्यय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। वेंडर डिस्कशन में मैनपावर, प्राइस वॉर और मार्केट कंट्रोल पर रणनीति बनी। सभी 12 जोन का प्रेजेंटेशन हुआ और नए जोन लीडर्स का नामांकन किया गया। सब्सिडी और बैंक लोन की समस्याओं को लेकर आरईसी विशेष सत्र और बैंकिंग सत्र आयोजित हुए। वीआईपी सत्र में डिस्कॉम से नागार्जुन बिम्बिसार, आरईसी से सत्यभान साहू, भुनेश्वर पटेल, रंजन, सेंट्रल बैंक से घनश्याम साहू और पीएनबी के मुख्य प्रबंधक मुथुकुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष संतोष मिश्रा, उपाध्यक्ष पीताम्बर गुप्ता, सचिव रितेश खंडेलवाल, लतीश जुमनानी सहित सभी 12 जोन के वेंडर्स उपस्थित रहे। अंत में सूफी नाइट और रात्रि भोज हुआ।