देश

गुरुद्वारे में 65 संगतों ने किया श्रीसहज पाठ

रायपुर। श्रीगुरु नानक जयंती व 557वें प्रकाश पर्व की खुशी में स्टेशन रोड गुरुद्वारे में श्रीसहज पाठ का आयोजन किया गया। जिसकी समाप्ति में लगभग 65 संगतो ने श्रीसहज पाठ किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से इस अवसर पर समूह साध संगत को शुभकामनाएं व बधाई दी गई। इसी कड़ी में बच्चों का शब्द / कीर्तन कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें लगभग 110 बच्चों ने मधुर स्वरों में शबद कीर्तन किया। इसमें सम्मिलित हुए हर एक बच्चे को पुरस्कृत भी किया गया। तदुपरांत सामूहिक रूप से ‘लंगर’ का आयोजन भी किया गया।

नगर कीर्तन 20 को व गुरुनानक जयंती 24 को

20 नवंबर को नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जो दिोपहर 2 बजे गुरुद्वारा स्टेशन रोड से प्रारंभ होगर जेल रोड, कचहरी चौक होकर गुरुद्वारा धन धन बाबा बुड्ढा साहिब तेलीबांधा में पहुंचकर समाप्त होगा। 24 नवंबर को गुरुनानक जयंती का प्रमुख आयोजन खालसा स्कूल परिसर में होगा। जिसमें सुबह 10 से अपरान्ह 1 बजे तक शबद कीर्तन और पाठ का आयोजन होगा। अमृतसर के प्रसिद्ध रागी जत्थे गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। संगत के लिए अटूट लंगर के उपरांत, रात्रि 8 बजे से पुन: कीर्तन दीवान सजाया जाएगा जो रात्रि 11 बजे तक संचालित होगा।

About the author

मीडिया एमपीसीजी