देश

गुरुकुल महाविद्यालय में सॉफ्ट स्किल्स सत्र

खुद को जानना सफलता की पहली सीढ़ी: डॉ. रविशंकर पणिकर

रायपुर। गुरुकुल महाविद्यालय, रायपुर में बीआईटी रायपुर और इंग्लिश लैंग्वेज टीचर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया (ईएलटीएआई) रायपुर चैप्टर के सहयोग से सॉफ्ट स्किल्स पर एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता, बीआईटी रायपुर में असिस्टेंट डीन एवं मानविकी विभागाध्यक्ष डॉ. रविशंकर पणिकर ने कहा, खुद को जानना सफलता की पहली सीढ़ी है। उन्होंने भावनात्मक और सामाजिक कौशलों से शुरूआत की और ग्लोसोफोबिया यानी सार्वजनिक रूप से बोलने के डर पर चर्चा की। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उन्होंने स्पेशल अर्थात् (एस.पी.ई.सी.आई.ए.एल.) सिद्धांत जिसमें- शेक हैंड्स, पोश्चर, आई कॉन्टैक्ट, चार्म, इंट्रोड्यूस योरसेल्फ, आस्क अ क्वेश्चन, लर्न एंड लिसन को अपनाने की सीख दी।

सत्र में लगभग 300 विद्यार्थी उपस्थित थे। ये विद्यार्थी बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर (सीएस, गणित), बी.एससी. तृतीय व पंचम सेमेस्टर (बायो, सीएस, गणित) तथा बीसीए प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर के थे। यह सत्र उनके एसईसी क्रिएटिव राइटिंग, वीएसी इमोशनल इंटेलिजेंस और जीई इंग्लिश लिटरेचर के असाइनमेंट का हिस्सा था। यह सत्र विषयकी शिक्षिका डॉ. सिमरन आर वर्मा ने विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया। उन्होंने अनुमति देने के लिए प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता का आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय ने डॉ. पणिकर, ईएलटीएआई रायपुर चैप्टर और बीआईटी रायपुर का भी धन्यवाद किया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी