देश

विवेकानंद नगर से आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

फहराई जाएगी श्रीसंभवनाथ जिनालय के चल मंदिर की पहली ध्वजा

रायपुर। विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 की पूर्णाहुति के बाद गुरुवार, 26 नवंबर को श्रीसंभवनाथ जिनालय के चल मंदिर की प्रथम ध्वजा फहराई जाएगी। इस अवसर पर चतुर्विध संघ की उपस्थिति में सुबह 8:30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो विवेकानंद नगर स्थित श्रीसंभवनाथ जिनालय से प्रारंभ होकर शैलेंद्र नगर और टैगोर नगर होते हुए पुन: जिनालय पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 9 बजे से सत्तर भेदी पूजा प्रारंभ होगी। सभी धार्मिक कार्यक्रम मुनिश्री संवेगरत्न सागर महाराज व मुनि भगवंतों की निश्रा में संपन्न होंगे। स्थानीय समाज की ओर से साधार्मिक वात्सल्य रखा गया है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी