देश

श्याम बाबा को दिया गया महोत्सव का पहला न्यौता

रायपुर। राजधानी रायपुर में श्रीश्याम परिवार सेवा समिति की ओर से श्याम प्रभु खाटू वाले के श्रीश्याम महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस साल का आयोजन अग्रेसन धाम, छोकरानाला में और भी बड़े स्वरूप में शनिवार, 19 दिसंबर को किया जाएगा। श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने से पहले श्याम महोत्सव की प्रथम निमंत्रण पत्रिका श्याम मंदिर समता कॉलोनी में श्याम बाबा के श्रीचरणों में अर्पित कर आयोजन की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा गया। इस महोत्सव में देश के नामचीन गायक कलाकार जुटेंगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार आयोजन अग्रेसन धाम, छोकरानाला में होगा। महोत्सव की तैयारियां व प्रचार-प्रसार पूरे छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। श्याम बाबा को आमंत्रित करने के लिए समिति के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, महामंत्री विकास जिंदल एवं सर्वेश्वर शर्मा सहित सदस्यगण विकास तिवारी, शैलाश कसेरा, कमलेश गोयल, नितेश अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, विनय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, पुष्परंजन जैन, कमल गुप्ता, आनंद अग्रवाल एवं अन्य सदस्य श्याम मंदिर में उपस्थित रहे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी