रायपुर। राधाबाई नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर में प्राचार्य डॉ. नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन में प्राणि शास्त्र परिषद के तत्वावधान में सेमिनार एवं मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्राओं ने इस अवसर पर प्राणि शास्त्र के विभिन्न विषयों पर सारगर्भित विचार रखे और आकर्षक मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अमलीडीह महाविद्यालय रायपुर से डॉ. एल.एन. वर्मा विभागाध्यक्ष- वाणिज्य विशेष रूप से सम्मिलित हुए। प्राचार्य ने छात्राओं को पोषण एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. पटेल ने अपने शोध कार्य के दौरान प्राप्त अनुभव को साझा किया। उन्होंने छात्राओं को शोध कार्य हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डिंपल श्रीवास ने व आभार प्रदर्शन प्राणिशास्त्र- विभागाध्यक्ष डॉ. श्वेता अग्निवंशी ने किया।