रायपुर। छत्तीसगढ़ रेड्डी संघम की मंगलवार को हुई आमसभा में नई कार्यसमिति का गठन किया गया। जिसमें टी. श्रीनिवास रेड्डी अध्यक्ष, एम. अम्मी रेड्डी सचिव एवं सी. नारायण रेड्डी को कोषाध्यक्ष चुना गया। बी.एन. रेड्डी, टी. भीमा रेड्डी एवं पी. आनंद रेड्डी संरक्षक होंगे। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी संक्रांति पर्व पर वृहद राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम कर समाज के विवाहयोग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाए।



