रायपुर। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के साहित्य एवं भाषा अध्ययनशाला द्वारा शनिवार, 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति की अभिव्यक्ति को समर्पित विशेष आयोजन किया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ी रंगमंच और रंगमंचीयता पर विशेष नाट्य प्रस्तुति ‘तिरिया जनम झन दे’ का मंचन होगा। नाटक का लेखन, निर्देशन एवं अभिनय ममता अहार द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन विश्वविद्यालय के कला भवन में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।