देश

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के दिवाली मिलन में 98 प्रतिभाएं सम्मानित

रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल ने आशीर्वाद भवन बैरन बाजार में भव्य दीपावली मिलन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में मुख्य अतिथि रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा बोर्ड उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, विधायक सुनील सोनी, पूर्व पुलिस अधिकारी अनिल कुमार बाजपेई, पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, पार्षद अमर गिदवानी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. रविशंकर शुक्ल की मूर्ति एवं भगवान परशुराम के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इस मौके पर 98 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को रजत पदक, स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। वहीं चार प्रतिभावान बच्चों को सामाजिक सहयोग से गोल्ड मेडल भी प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, निर्धन परिवारों की सहायता, कन्या विवाह में सहयोग और शिक्षा में आर्थिक मदद ही सच्ची सेवा है। अंजय शुक्ला ने समाज के जन नेताओं का स्मरण किया। वहीं पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने बच्चों को बचपन से प्रथम आने का प्रयास करने का सुझाव दिया। महिला मंडल ने अष्ट लक्ष्मी नृत्य नाटिका एवं गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद-विधायक निधि से निर्मित चार नए कमरों का लोकार्पण किया। सचिव राजकुमार दीक्षित ने बताया कि संस्था का फंड 2 करोड़ 65 लाख से बढ़कर 3 करोड़ की एफ.डी. व लगभग 1 करोड़ कैश इन हैंड हो गया है। डेढ़ वर्ष में स्कूल भवन का नवीनीकरण, कॉन्फ्रेंस हॉल, तृतीय तल हॉल व चार कमरों का निर्माण हुआ।

About the author

मीडिया एमपीसीजी