देश

‘अनुगूँज’ – कमल सिंह भंडारी स्मृति संगीत संध्या का चौथा आयोजन 28 नवंबर को

रायपुर। बच्चों में भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रति रुचि विकसित करने तथा उन्हें मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ‘अनुगूँज – कमल सिंह भंडारी स्मृति संगीत संध्या’ का आयोजन शनिवार, 28 नवंबर 2026 को किया जा रहा है।

इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें रायपुर के अलग-अलग स्कूलों में अध्ययनरत 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। संगीत गुरु श्रीमती मंजूषा बेडेकर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बच्चे भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियाँ देंगे। कार्यक्रम में कुछ बच्चे एकल स्वर में तो कुछ बच्चे समूह गायन के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। यह आयोजन का चौथा वर्ष है। विगत तीन वर्षों से आयोजित इस संगीत संध्या के माध्यम से बच्चों को भारतीय शास्त्रीय संगीत से जोड़ने, उनमें संगीत की समझ विकसित करने और आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुति देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा और बाल प्रतिभाओं का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार, 28 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक राजवाड़ा हॉल, तीसरी मंजिल, आईडीबीआई बैंक के ऊपर, होली हार्ट्स स्कूल के बाजू, सिविल लाइंस, रायपुर में होगा। इस आयोजन की परिकल्पना एवं निर्देशन श्रीमती मंजूषा बेडेकर द्वारा किया गया है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी