देश

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल को ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ पुरस्कार

रायपुर। श्रीसत्य साईं संजीवनी बाल हृदय अस्पताल में 45,000 सफल सर्जरी की उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर ‘गोल्डन बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रमुख सोनल शर्मा ने, मुख्य अतिथि और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में, श्रीसत्य सार्इं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सी. श्रीनिवास को यह प्रमाण पत्र सौंपा। श्रीसत्य साईं बाबा का 101वां जन्मदिन भी बहुत ही श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया। सांसद अग्रवाल ने अस्पताल के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद करते कहा कि इस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल दी है। यह गर्व की बात है कि यह अस्पताल पूरे भारत से आने वाले हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए एक सुरक्षित सहारा गया है। इसके बाद, उन्होंने ‘स्पेशल गिफ्ट आॅफ लाइफ’ कार्यक्रम के तहत मरीजों को उपहार और प्रमाण पत्र दिए। गोल्डन बुक की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित छत्तीसगढ़ प्रमुख ने इस अवसर पर कहा, अस्पताल की सेवाएं अद्वितीय और बेमिसाल हैं। उन्होंने खुद को सौभाग्यशाली माना कि उन्हें नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने वाले ऐसे अनोखे अस्पताल को यह प्रमाण पत्र सौंपने का अवसर मिला।

About the author

मीडिया एमपीसीजी