देश

नवकार नगर जिनालय में हुई दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा

रायपुर। नवकार नगर, लालपुर स्थित श्रीमुनिसुब्रत स्वामी जिनालय में दादा गुरुदेव की भव्य बड़ी पूजा श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ हुई। प्रात: 9:30 बजे आयोजित इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में गुरुभक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिनालय ट्रस्ट अध्यक्ष विवेक डागा ने बताया, इस प्रसंग पर श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में दादा गुरुदेव की पूजा-अर्चना एवं आराधना कर अपने जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना की। संपूर्ण जिनालय परिसर भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा। इस भव्य आयोजन का संयोजन संभव पूजा मंडल द्वारा किया गया। आयोजन में प्रवीण लूणावत, राजेश ललवानी एवं रविंद्र बछावत का विशेष सहयोग रहा।

About the author

मीडिया एमपीसीजी