रायपुर। रायपुर में पिछले 13 वषोें से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण डोंगरे को ग्रामीण पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘गोपीनाथ कालभोर संस्कृति/पत्रकारिता सम्मान’ से सम्मानित किया गया। 15 नवंबर को भोपाल में सुखवाड़ा सेवाश्रम की ओर से आयोजित आठवें प्रतिभा सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और पांच हजार रुपये की सम्मान राशि भेंट की गई।
भोपाल के रायसेन रोड स्थित अतिथि रेस्टोरेंट में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय, रायपुर के पूर्व कुलपति डॉ. मानसिंह परमार थे। प्रो. डॉ. टीकमणि पटवारी, कृषि विज्ञान केंद्र छिंदवाड़ा के पूर्व निदेशक डॉ. विजय कुमार पराड़कर और भेल के पूर्व डायरेक्टर एसएन डागा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रामकृष्ण डोंगरे दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं।
उन्होंने पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा से हिंदी में एमए तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास्टर आॅफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने छिंदवाड़ा, नोएडा और भोपाल के विभिन्न समाचार पत्रों में सेवाएं दी हैं।