छत्तीसगढ़

विद्यार्थियों को बताई गई नालसा की डॉन योजना, किया जागरूक

रायपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्शन में नायडू शा.उ.मा. विद्यालय रविग्राम रायपुर में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में अधिकार मित्र आकांक्षा साहू, साक्षी साहू, दिनेश पटेल द्वारा विद्यार्थियों को नालसा की डॉन (ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग-फ्री इंडिया) योजना, 2025 के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य नशे की रोकथाम, जनजागरूकता, नशे से प्रभावित व्यक्तियों को विधिक सहायता तथा नशामुक्ति एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना है।

विद्यार्थियों को समझाया गया कि तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य, शिक्षा, पारिवारिक जीवन और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। नशे की लत व्यक्ति की निर्णय क्षमता कमजोर करने के साथ आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं को भी जन्म देती है। बच्चों को गलत संगति और नशे के प्रलोभन से दूर रहने, किसी मित्र में ऐसी आदत दिखाई देने पर शिक्षक एवं अभिभावकों को बताने तथा जरूरतमंद व्यक्ति को उपचार के लिए प्रेरित करने की सीख दी गई।

About the author

मीडिया एमपीसीजी