छत्तीसगढ़ • रायपुर

योग वेदांत सेवा समिति ने पूजन कर मनाया तुलसी विवाहोत्सव

रायपुर। श्रीयोग वेदांत सेवा समिति ने वीआईपी रोड स्थित लवकुश वाटिका आश्रम में रविवार को तुलसी पूजन कर मां तुलसी-श्रीहरि शालिग्राम भगवान का विवाहोत्सव श्रद्धा-उल्लास से मनाया। श्री योग वेदांत सेवा समिति रायपुर के मीडिया प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया, इस प्रसंग पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ साधकों ने धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। साधकों ने सामूहिक रूप से तुलसी माता को पुष्प, अक्षत, रोली एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की। इसके पश्चात श्रद्धापूर्वक तुलसी माता की आरती की गई तथा उनकी प्रदक्षिणा कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मंगलमय जीवन की कामना की गई। तदुपरांत पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार तुलसी विवाह का आयोजन किया गया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी