रायपुर

कन्नौजिया साहू समाज ने बांटे कंबल

रायपुर। कन्नौजिया साहू समाज जन कल्याण समिति की ओर से रविवार को शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उ.मा. विद्यालय मठपुरैना में कंबल वितरण किया गया। यह सेवा कार्य अभिमन्यु साहू व उनकी माता शकुंतला साहू के सौजन्य से हुआ। इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू, संरक्षक उमाशंकर, विद्यालय समिति एवं कन्नोजिया साहू समाज जनकल्याण समिति रायपुर के सचिव आशीष साहू, प्राचार्य अमित त्रिपाठी, समिति की ओर से व्यवस्थापक अरुण प्रकाश साहू, सुरेश कुमार साहू, अजय कुमार साहू, रामेश्वर प्रसाद साहू व अन्य सदस्य शामिल हुए।

About the author

मीडिया एमपीसीजी