देश

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य 30 नवंबर तक मरीजों की जांच मुफ्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी के हकीमी फिजियोथेरेपी क्लीनिक ने मरीजों के लिए विशेष पहल की है। क्लीनिक में 1 से 30 नवंबर तक 100 रुपए में फिजियोथेरेपी सेशन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवधि में मरीजों की जांच और परामर्श नि:शुल्क रहेगा। क्लीनिक की डॉ. जुमाना हुसैन के अनुसार, फिजियोथेरेपी दर्द कम करने, शरीर की गतिशीलता सुधारने और रोजमर्रा के काम करने की क्षमता वापस पाने में मदद करती है। इस क्लीनिक का संचालन शर्मा रोड, बागड़ी नर्सिंग होम के पास बोहरा मस्जिद सत्ती बाजार, रायपुर में दाऊदी बोहरा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी