रायपुर| जनप्रगति एजुकेशन सोसाइटी (JPES) का 23वाँ स्थापना दिवस कोलंबिया ग्लोबल स्कूल ऑडिटोरियम, रायपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उल्लेखनीय है कि सोसाइटी की स्थापना 19 नवंबर 2003 को हुई थी। कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष एवं कोलंबिया प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्किशोर जादवानी, सचिव एवं प्रति-कुलाधिपति हरजीत सिंह हुरा, कोषाध्यक्ष एवं सीईओ रविंदर सिंह हुरा, कुलपति प्रो. (डॉ.) रमण कुमार झा, प्रति-कुलपति डॉ. सुमित श्रीवास्तव तथा कुलसचिव प्रो. शिव शंकर शुक्ला सहित विभिन्न संस्थानों के निदेशक, अधिष्ठाता, प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं केक कटिंग के साथ हुआ। पदाधिकारियों ने सोसाइटी की विकास यात्रा, उपलब्धियों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अनुसंधान प्रोत्साहन पुरस्कार, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों को उत्कृष्टता पुरस्कार तथा दस वर्षों की समर्पित सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, गीत, नृत्य एवं मनोरंजक खेलों ने समारोह को उत्साहपूर्ण बना दिया। विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री रीना खान एवं श्रीमती सविता रानी वर्मा ने किया तथा डॉ. कमल सोलंकी ने सोसाइटी की विकास यात्रा प्रस्तुत की। आयोजन सांस्कृतिक समिति एवं ग्लोबल एक्सपोजर एंड डायवर्सिटी क्लब द्वारा डॉ. सुरेंद्र सराफ, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण एवं डॉ. अरुण कुमार दुबे, निदेशक, IQAC के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अंत में डॉ. अरुण कुमार दुबे ने आभार व्यक्त किया।
समारोह का समापन उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। इस आयोजन ने संस्थान परिवार में एकता, सहयोग एवं अपनत्व की भावना को सुदृढ़ करने के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्थागत विकास के संकल्प को दोहराया।