संस्था ‘एक पहल और’ लगातार 5वें वर्ष करा रही तीर्थयात्रा
रायपुर। सामाजिक संस्था ‘एक पहल और’ रायपुर द्वारा लगातार पांचवें वर्ष बुजुर्गों को नि:शुल्क तीर्थयात्रा कराई जा रही है। जिसके अंतर्गत 220 बुजुर्ग खाटू धाम, पुष्कर और सालासर बालाजी की यात्रा पर रविवार, 22 नवंबर को रवाना हुए। सभी बुजुर्ग इस तीर्थयात्रा के लिए उत्साह के साथ भगवान के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए।
संस्था के संस्थापक राजेश वाधवानी, संजय पोपटानी, समाजसेवी किशोर आहूजा व सुभाष बजाज ने बताया, हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा… तथा आयोलाल सभई चो झूलेलाल…के जयकारों के साथ इस यात्रा को पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, आनंद कुकरेजा, छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत के अध्यक्ष अमर गिदवानी, अजीत कुकरेजा, संजय पोपटानी, राजेश वाधवानी, समाजसेवी किशोर आहूजा, सुभाष बजाज, जितेंद्र बड़वानी, सचिन मेघानी, गिरीश लहेजा, राधा राजपाल, तनेश आहूजा, सुदेश मध्यान, राजेश गुरनानी, घनश्याम आहूजा, अनेश बजाज, गणेश माधवानी, जोधाराम वाधवानी, सुशील वाधवानी, सुधीर रामानी, सुमन पारवानी, हरीश दानवानी, रोमा वाधवानी, राजू वासवानी, एन.डी. गजवानी, प्रकाश ननकानी, गौतम लुलिया, रोशन आहूजा, शैलेंद्र आहूजा सहित सिंधी समाज के प्रमुख मुखीगणों व समाजसेवियों ने भगवान झूलेलाल व खाटू नरेश की झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस से रवाना हुई जो पहले जयपुर पहुंचेगी, फिर खाटू श्याम के दर्शन पश्चात सालासर बालाजी और पुष्कर धाम झूलेलाल घाट होते हुए अजमेर के भव्य झूलेलाल मंदिर के दर्शन कराते हुए रायपुर वापस होगी।