छत्तीसगढ़ • देश • रायपुर

गृह उद्यान प्रतियोगिता में प्रविष्टि की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक

बड़े, मध्यम, छोटे, टैरेस एवं किचन गार्डन श्रेणियों में भाग लेने का अवसर

रायपुर। बैक टू नेचर सोसायटी द्वारा गृह उद्यान प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसके लिए बड़े, मध्यम, छोटे, टैरेस एवं किचन गार्डन श्रेणियों में प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। यह आयोजन प्रकृति की ओर सोसायटी, उद्यान विभाग छत्तीसगढ़ शासन, आईजीकेवी, एमजीयूवीवी, नाबार्ड एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में होगा। सोसायटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी, सचिव निर्भय धाड़ीवाल व प्रदर्शनी संयोजक डॉ.अनिल चौहान ने बताया, प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक जन अपने गार्डन के चार फोटो, एक मिनट का वीडियो, गमलों की संख्या, नाम, पूर्ण पता एवं मोबाइल नंबर के साथ व्हाट्सएप नंबर- 6265783779 पर भेज सकते हैं। विजेताओं को 8, 9 एवं 10 जनवरी को गांधी-नेहरू उद्यान सिविल लाइंस, रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी-सह-प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।

About the author

मीडिया एमपीसीजी