देश

गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर पर्व पर नगर कीर्तन आज

रायपुर। सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु श्रीगुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व 24 नवंबर की खुशी में गुरुद्वारा स्टेशन रोड रायपुर से निकलने वाला नगर कीर्तन रविवार, 22 नवंबर को दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा स्टेशन रोड से निकाला जाएगा। जो स्टेशन चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक, जेल रोड, नमस्ते चौक, कचहरी चौक, शास्त्री चौक, नगर घड़ी चौक से होते हुए मरीन ड्राइव होकर बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा तेलीबांधा पहुंचेगा। मुख्य कार्यक्रम मंगलवार, 24 नवंबर को खालसा स्कूल में प्रात: 10 से दोपहर 4 बजे तथा शाम 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक चलेगा। जिसमें अमृतसर के धर्म प्रचारक व रागी जत्थे गुरवाणी कीर्तन एवं गुरमत विचार से संगत को निहाल करेंगे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी