रायपुर। शिवोम ग्रुप आॅफ एजुकेशन के तत्वावधान में यूथ पार्लियामेंट इंटर स्कूल कॉम्पिटिशन का आयोजन 26 व 27 नवंबर को किया जाएगा। यह आयोजन पुरानी विधानसभा, रायपुर में होगा। शिवोम विद्यापीठ, सांकरा के फ्लैगशिप के अंतर्गत हो रहे इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्रखर युवा वक्ता इस समारोह में अपने विचार व्यक्त करेंगे, रचनात्मक बहस में भाग लेंगे और लोकतंत्र के मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच, वक्तृत्व कला और लोकतांत्रिक समझ विकसित होती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संसदीय कार्यप्रणाली को करीब से समझने का मौका मिलेगा।