550 से अधिक लोगों ने की सहभागिता, 200 पुरस्कार वितरित
रायपुर। छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा का दीपावली मिलन समारोह उत्साह, उमंग और पारिवारिक आत्मीयता के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में समाज के 550 से अधिक सदस्यों व अतिथियों ने सहभागिता की। रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए पंजाबी परिवारों ने एक मंच पर एकत्र होकर दीपावली की खुशियां साझा कीं और सामाजिक एकता का परिचय दिया।
समारोह में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर मीनल चौबे, वरिष्ठ सदस्य अशोक बजाज एवं डॉ. राजीव गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने समाज की एकजुटता, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान व्हील आॅफ फॉर्च्यून, हाउजी, लकी ड्रॉ एवं अर्ली बर्ड जैसे मनोरंजक खेलों ने उत्साह बढ़ाया। समारोह में लगभग 200 पुरस्कार वितरित किए गए। देर रात तक बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति आयोजन के प्रति समाज के उत्साह और आत्मीय जुड़ाव का परिचायक रही।
सभा के अध्यक्ष सतिंदर कोहली, महासचिव राजीव विग, सचिव अश्विनी विग ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह समाज की एकता, सहयोग और सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है। वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन, कार्यकतार्ओं के समर्पण और सदस्यों के सहयोग से ही ऐसे आयोजन सफल होते हैं।
कार्यक्रम प्रभारी नीरज सेठी, रोहित अरोड़ा, विकास विग और विवेक साहनी ने आयोजन की जिम्मेदारी निभाई। पिछले लगभग दो माह से चल रही तैयारियों में कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाया।
अध्यक्ष सतिंदर कोहली, महासचिव राजीव विग एवं कोषाध्यक्ष विकास मोदी के मार्गदर्शन में चारों विंग के सदस्यों ने योगदान दिया। यूथ विंग अध्यक्ष विवेक साहनी, महिला मंडल अध्यक्ष अलका मोदीव महिला यूथ विंग अध्यक्ष प्रिया टावरे के नेतृत्व में सभी ने अपनी जिम्मेदारियां निभार्इं। वरिष्ठ सहयोगी सुनील डोगर, जवाहर खन्ना, तिलक कक्कड़ एवं डॉ. एस. एन. कुमार का मार्गदर्शन भी सफलता में महत्वपूर्ण रहा। सांस्कृतिक सचिव अश्वनी विग के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने विशेष आकर्षण जोड़ा।