रायपुर

अमोलक भवन में हुई जैन विद्या परीक्षा

रायपुर। समण संस्कृति संकाय के तत्वावधान में श्रीजैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, रायपुर द्वारा जैन रविवार को तेरापंथ अमोलक भवन सदर बाजार में विद्या परीक्षा- 2026 का आयोजन किया गया। तेरापंथी सभा के प्रचार प्रमुख वीरेंद्र डागा ने बताया, इस परीक्षा में 5 से 9 कक्षा तक के 27 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। परीक्षा व्यवस्था में महेन्द्र लूंकड, पारस खाटेड, ललिता धाड़ीवाल, सतपाल जैन, बसंत जैन, पूजा डागा, चित्रा गादिया ने सहयोग किया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी