छत्तीसगढ़ • रायपुर

महाराष्ट्र मंडल में लगाया गया फ्री लाइफ सर्टिफिकेट कैंप

85 वर्षीय सुनंदा ने नि: शुल्क जमा कराया लाइफ सर्टिफिकेट

रायपुर। रविवार को महाराष्ट्र मंडल के चौबे कॉलोनी स्थित भवन में पेंशनधारियों के लिए फ्री लाइफ सर्टिफिकेट कैंप संचालित किया गया। इस अवसर पर शिविर में पहुंचे अमलीडीह निवासी 85 वर्षीय महिला सुनंदा फड़के के बेटे ने कार को महाराष्ट्र मंडल में शिविर कक्ष के दरवाजे तक लाया। किसी तरह चलने में दर्द बर्दाश्त कर रहीं सुनंदा को सहारा देकर कार से नीचे उतारा गया। कक्ष के अंदर उन्होंने प्रवेश किया और 15 मिनट में अपना लाइफ सर्टिफिकेट बनवाकर उसे आॅनलाइन सबमिट भी कर दिया। संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने बताया, यह शिविर सुबह पेंशनधारकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क संचालित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने पहुंचकर अपना जीवन प्रमाण पत्र आॅनलाइन जमा किया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी