रायपुर

होली क्रॉस कापा में दो दिवसीय स्किल एंड क्राफ्ट गैलरी आज से

रायपुर। होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कापा, लोधीपारा, रायपुर में 27 व 28 नवंबर को एचसी कापा स्किल एंड क्राफ्ट गैलरी-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्कूल परिसर में होगा।

इसमें विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता, जिज्ञासा और मेहनत से तैयार कला, कौशल और हस्तशिल्प की प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैप्टन एस.वी. देशमुख (सेवानिवृत्त) होंगे, जो ज्वाइंट डायरेक्टर, आईएचक्यू एमओडी (नेवी), नई दिल्ली तथा कमांडिंग ऑफिसर, 1 सीजी नेवल यूनिट, रायपुर हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. फादर जोसेफ कार्ल लकड़ा एसएसी, प्राचार्य, होली क्रॉस हायर सेकेंडरी स्कूल, बायरन बाजार, रायपुर उपस्थित रहेंगे। स्कूल प्रबंधन, स्टाफ व विद्यार्थियों ने सभी से कार्यक्रम में आकर युवा प्रतिभाओं की कला यात्रा को देखने व उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी