चांद पर आधारित गीत गाकर किया एंजॉय
महाराष्ट्र मंडल के शंकर नगर महिला केंद्र क दीपावली मिलन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के शंकर नगर महिला केंद्र की टीम ने बाल वाचनालय- गार्डन में दिवाली मिलन का जोशीला आयोजन किया। मधुरा भागवत व रेणुका पुराणिक ने बताया कि इस समारोह में शामिल महिलाओं का उत्साह से इत्र और फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया। इसके अलावा भी सदस्यों का परंपरागत स्वागत कंचन केलकर और अर्चना दशपुत्रे ने हल्दी-कुमकुम लगाकर भी किया। हिंदी फिल्मों के गानों की समधुर प्रस्तुतियों ने समूचे आयोजन में ताजगी भर दी।
सुरेखा पाटिल ने ‘ये चांद खिला वो तारे हंसे’ यह गीत गाया तो मधुरा भागवत ने ‘चांद आहें भरेगा फूल दिल थाम लेंगे’ गीत सुनाया। वहीं एक से एक खेलों ने महिलाओं में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहित रखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद शुभदा गिजरे, मधुरा भागवत, अर्चना दशपुत्रे, कंचन केलकर और निर्मला पिंपले ने गणपति भजन और देवी के भजन की प्रस्तुति दी। फिर सुरेखा पाटिल ने ‘ये चांद खिला वो तारे हंसे’ यह गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मधुरा भागवत ने ‘चांद आहें भरेगा फूल दिल थाम लेंगे’ गीत सुनाया। गाने बजाने के बीच सभी दर्शकों से बॉलीवुड के चांद से संबंधित गानों पर आधारित कुछ रोचक प्रश्न पूछे गए। इस प्रश्नोत्तरी का संचालन मधुरा भागवत व रेणुका पुराणिक ने किया। इस संगीतमय प्रतियोगिता में गीता दलाल, आयुषी विठालकर, रैना पुराणिक, अमृता सोमण, जया कोटस्थाने, विनया करदले, मनीषा देशपांडे, आरती गोवर्धन विजयी रहीं।

तत्पश्चात प्रतिमा ठाकुर और मैथिली ठोके ने सभी को माचिस की तीलियों का गेम खिलाया गया। उसमें पासा खेल कर अगर दो, चार, छह आए तो तिलियों से उतनी डांडिया की जोड़ी बनानी थी। समय मात्र 30 सेकंड का था। जिसकी सबसे अधिक जोड़ियां बनी वह विजय रहा। इस खेल में विजेता रहीं शिल्पा पत्की और गीता दलाल उप विजेता। फिर सबने हाऊजी खेल भी खेला। जिसमें पुरस्कारों के नाम दिवाली के त्यौहार पर ही थे। तो खेल-खेल में सभी के मन में पिछले एक महीने के सभी त्यौहारों की यादें ताजा हो गर्इं। फिर सभी ने स्वादिष्ट नाश्ता आलू पराठा, पुलाव और गुलाब जामुन का स्वाद लिया। इस तरह से हर्षोल्लास के साथ दिवाली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन रेणुका पुराणिक ने किया।
कार्यक्रम में रेणुका पुराणिक, मधुरा भागवत, प्रतिमा ठाकुर, मैथिली ठोके, कंचन केलकर, अर्चना दशपुत्रे, सुरेखा पाटिल, सुनीता वंजारी, गीता दलाल, आयुषी विठालकर, श्रद्धा विठालकर, स्मिता कोमजवार, विनया करदले, शुभदा गिजरे, सुजाता देशपांडे, पुष्पा जावलेकर, निर्मला पिंपले, मेधा कोतवालीवाले, मनीषा देशपांडे, स्वाति कोरान्ने, श्वेता बबली, वैशाली निमजे, कविता लांजेवार, अमृता सोमण, रैना पुराणिक, श्रुति मनोहर, वर्षा उरकुरकर, संगीता राजिमवाले, आरती गोवर्धन, जयश्री कावड़कर, मंजूषा कावड़कर, शिल्पा पत्की, योगिनी वरेटवार, राजलक्ष्मी भूत सहित अनेक महिला सभासद उपस्थित रहीं।