देश

नामदेव धाम में बरसी महोत्सव की तैयारी

रायपुर। रविग्राम तेलीबांधा नामदेव धाम में लगातार 57वें बरसी महोत्सव धूमधाम से मनाने के संदर्भ में रविवार को धाम परिसर में एक वृहद बैठक हुई। सेवादारी दिनेश आनंद अठवानी ने बताया, इस बैठक में महोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई। जिसके अंतर्गत 25 व 26 नवंबर को पाठ साहेब, 27 नवंबर को सिंधी धर्मशाला तेलीबांधा, गली नंबर-5 में भव्य भोग साहेब व महाभंडारा के कार्यक्रम होंगे। सभी सेवा कार्य पूर्ववत गठित समितियों के सेवादारियों द्वारा ही किया जाएगा। इस वर्ष सिंधी पंचायत रविग्राम तेलीबांधा के सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ भंडारा व्यवस्था की सेवा समाज की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘एक पहल और’ द्वारा की जाएगी। बैठक में मुखी आनंद कुकरेजा, मनोहरलाल उदासी, मुरलीधर उदासी, मुखी बसंत कुकरेजा, बीएस प्रेमचंदानी, मुखी मोहनलाल तेजवानी, मनोहर आहूजा, जगदीश वाधवानी, सच्चानंद पारवानी, अमर सुंदरानी, आशीष दुलानी, अमर संतवानी, धनराज भाई, सुनील दौलतानी, मोहन नेभानी, अशोक नेभानी, मुकेश पप्पू आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए।

About the author

मीडिया एमपीसीजी