छत्तीसगढ़ रायपुर शिक्षा

एनआईटी रायपुर के छात्रों ने आपदा प्रबंधन पर किया शेक टेबल मॉडल प्रस्तुत , भूकंपरोधी निर्माण हेतु सहायक होगी तकनीक

Written by Tukeshwar Lodhi

रायपुर(11.11.22)- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के एम.टेक (स्ट्रक्चर) के छात्रों, श्री सागर चौधरी और श्री कुणाल चंद्राकर ने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (बी.एस.डी.एम.ए) के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मेलन में एक शेक टेबल मॉडल 8 नवंबर, 2022 को पटना, बिहार मैं प्रस्तुत किया ।

यह सम्मलेन आपदा प्रबंधन की भेद्यता, चुनौतियों और आपदाओं से निपटने के लिए किये जा रहे प्रयासों पर आधारित रहा | संस्थान के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किये गए इस मॉडल मैं एक पूर्व निर्धारित जानकारी को प्रोसेस किया जाता है, जिससे प्राप्त जानकारी से भूकंपरोधी निर्माण किया जा सके |

बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि थे। छात्रों ने बड़े ही प्रभावी ढंग से अपने इस मॉडल की प्रस्तुती एनआईटी रायपुर की निदेशक(प्रभारी), डॉ. ए.बी.सोनी, सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जी.डी रामटेकर और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर, डॉ. गोवर्धन भट्ट के मार्गदर्शन में दी । बी.एस.डी.एम.ए के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत मिश्रा भी सम्मेलन में उपस्थित रहे और अपने विचार सभी के साथ साझा किये ।

About the author

Tukeshwar Lodhi