रायपुर। चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर ने डंगनिया स्थित मंगल भवन चंद्राकर छात्रावास में प्रतिभा सम्मान के साथ सावन उत्सव आयोजित किया। मुख्य अतिथि थे केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्राकर। अध्यक्षता चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर के अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर ने की। राज अध्यक्ष केशव नायक राम चंद्राकर, सचिव हुलास चंद्राकर, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अश्विनी चंद्राकर, वतन, बसंत, मनीषा व लक्ष्मी नारायण चंद्राकर विशिष्ट अतिथि रहे। साथ ही किरण चंद्राकर, कोषाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, उपाध्यक्ष हरिशंकर चंद्राकर, ट्रस्ट कमेटी के केदार चंद्राकर, महिला सदस्य डॉ. सरोज चंद्राकर, युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद्राकर, महिला अध्यक्ष योगिता चंद्राकर, होमोकांत, नेहरू, कमलनारायण, जितेंद्र, चंद्रकुमार व गोकुल चंद्राकर सहित समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे।
इनका हुआ सम्मान
इस मौके पर रवि कुमार चंद्राकर सहायक अभियंता- सीएसईबी रायपुर, कृष्ण कुमार चंद्राकर सहायक पुलिस आयुक्त पंडरी, डॉ. निधि चंद्राकर, प्रयाग चंद्राकर सहायक विस्तार अधिकारी, विभूति चंद्राकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर, वेदांत चंद्राकर चार्टर्ड अकाउंटेंट, वात्सल्या चंद्राकर, मौली चंद्राकर को शॉल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह व लेखनी भेंट कर सम्मानित किया गया।



