रायपुर। रोटरैक्ट द चेंजमेकर्स क्लब का इंस्टॉलेशन एवं चार्टर प्रेजेंटेशन समारोह शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रोटेरियन रणजीत सिंह सैनी (पीडीजी) तथा विशिष्ट अतिथि सीए रोटेरियन उत्तम गर्ग (डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट कमेटी चेयर) रहे। कार्यक्रम में सिटी कोआॅर्डिनेटर धर्मेन अग्रवाल, रोटरी क्लब आॅफ रायपुर क्वींस अध्यक्ष शीतल गोयल, सचिव सपना अग्रवाल तथा मेंटर प्रतिमा नायडू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रणव लखोटिया को नए वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। सचिव पद पर आर्यन बैद को नियुक्त किया गया। समारोह का समापन अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन एवं हाई-टी के साथ हुआ। रोटरी क्लब आॅफ रायपुर क्वींस के सहयोग की सराहना की गई।



