छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री निवास में अचानक बुलाई गई मंत्रियों की अहम बैठक, राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज

मुख्यमंत्री निवास में अचानक बुलाई गई मंत्रियों की अहम बैठक, राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को अचानक सभी मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। बैठक की सूचना मिलते ही कई मंत्रियों ने अपने निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव कर मुख्यमंत्री निवास पहुंचना शुरू किया। बैठक का आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
सूत्रों के अनुसार बैठक में सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों, प्रशासनिक मुद्दों तथा आगामी रणनीति पर चर्चा की जा सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक बैठक के विषय में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
MEDIAMPCG की नजर इस बैठक पर बनी हुई है। बैठक समाप्त होने के बाद जैसे ही आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, आपको सबसे पहले अपडेट दिया जाएगा।
Flash News 

मुख्यमंत्री निवास में हाई लेवल बैठक
 सभी मंत्रियों को किया गया तलब
कई मंत्रियों ने कार्यक्रम किए स्थगित
बैठक के एजेंडे पर सस्पेंस बरकरार
 राजनीतिक सरगर्मियां हुईं तेज

About the author

मीडिया एमपीसीजी