आरंग-नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामो में तालाब गहरीकरण, प्राथमिक शाला भवन निर्माण, शेड निर्माण हेतु 29 लाख 50 हजार रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। जिसमें ग्राम नकटा में तालाब गहरीकरण हेतु 05 लाख रुपये, ग्राम बनरसी में बड़े तालाब गहरीकरण हेतु 05 लाख रुपये, ग्राम दरबा में तालाब गहरीकरण हेतु 05 लाख रुपये, ग्राम परसदा (उ) में नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण हेतु 08 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम नवागांव(खु) के प्राथमिक शाला में शेड निर्माण हेतु 06 लाख रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। उक्त निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर ग्राम के सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक काँग्रेस अध्यक्ष , शहर काँग्रेस अध्यक्ष, तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है तथा मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।


