छत्तीसगढ़

प्रदेश में 16 जून से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होगा। शिक्षक व स्टाफ स्कूल आएंगे छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।

Written by mediampcg

प्रदेश में 16 जून से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होगा। शिक्षक व स्टाफ स्कूल आएंगे। वे शिक्षा सत्र से संबंधित प्रक्रिया पूरी करेंगे। बच्चों के एडमिशन और अन्य काम निपटाए जाएंगे। लेकिन बच्चों को अभी स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। स्कूल खोलने के बारे में अभी कोई विचार नहीं चल रहा है।

स्थिति अनुकूल होने पर भी इसके बारे में फैसला सरकार केबिनेट की बैठक में करेगी। अभी कोविड खत्म नहीं हुआ है। इस वजह से विभाग ने स्कूल खोलने के बारे में कोई फैसला नहीं किया है और न ही कोई तारीख तय की है। अभी कोविड के मामले कम हुए हैं। सरकार के भरपूर प्रयासों से इसे नियंत्रण में लाया गया है। इस वजह से बच्चों को अभी स्कूल बुलाने को कोई औचित्य नहीं है। किसी का जीवन खतरे में नहीं डाला जाएगा। शिक्षकों व स्टाफ को पूरी एहतियात और कोविड की गाइड लाइन के अनुसार काम करने को कहा गया है। इसके लिए डीईओ व प्राचार्यों को पूरी ताकीद दी गई है। प्रदेश में पिछले 15-16 महीनों से स्कूल बंद हैं। विद्यार्थिर्यों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है।

बच्चों को बुलाने वरिष्ठ मंत्री चौबे-सिंहदेव भी सहमत नहीं
स्कूल खोलकर बच्चों को बुलाए जाने को लेकर सरकार के ही मंत्री सहमत नहीं हैं। स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अभी स्कूल खोलकर बच्चों को रिस्क में नहीं डालना चाहिए। मैं स्कूल खोलने के समर्थन में नहीं हूं। तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में स्कूल खोलना परेशानी में डाल सकता है। वहीं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भी कहा कि वे स्कूल खोलने में जल्दबाजी के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कहा कि स्कूल तभी खुलेंगे जब संक्रमण की दर कम होगी।

About the author

mediampcg