छत्तीसगढ़ • रायपुर • शिक्षा

फैशन शो कम्पीटिशन में छात्राओं ने बिखेरे जलवे

आकर्षक वेशभूषाओं से जीवंत किए धार्मिक-पौराणिक प्रसंग

गुरुकुल महिला महाविद्यालय का आयोजन

रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय में मंगलवार को फैशन शो प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने पारंपरिक (ट्रेडिशनल) एवं पश्चिमी (वेस्टर्न) परिधानों की दो श्रेणियों में अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

पारंपरिक वेशभूषा श्रेणी में भावना ठाकुर ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा का सुंदर प्रदर्शन किया। अर्चना साहू ने माता महाकाली का स्वरूप धारण किया, वहीं आयुषी शुक्ला ने देवसेना के रूप में अपनी प्रस्तुति दी। दृष्टि प्रधान ने अपने आकर्षक परिधान के माध्यम से भारत के राष्ट्रीय पुष्प कमल का प्रतिनिधित्व किया।

पश्चिमी परिधान श्रेणी में प्रिंसी पांडे ने बालवीर की सोनपरी का रूप धारण कर दर्शकों को आकर्षित किया। वहीं कशिश नाज, खुशबू बंजारे एवं शुभांगी स्वामी ने अपने आकर्षक वेस्टर्न लुक और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं मंचीय कौशल को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अमिता तेलंग, प्रियंका तिवारी एवं श्रेया मिश्रा शामिल रहीं। निर्णायकों ने छात्राओं की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन परिधान की मौलिकता, विषयवस्तु, प्रस्तुति एवं आत्मविश्वास के आधार पर किया।

ये रहे विजेता

पारंपरिक परिधान श्रेणी:

प्रथम- भावना ठाकुर बीकॉम पंचम सेमेस्टर। द्वितीय- अर्चना साहू बीएससी पंचम सेमेस्टर।

तृतीय- आयुषी शुक्ला बीकॉम तृतीय सेमेस्टर। विशेष पुरस्कार- दृष्टि प्रधान बीकॉम प्रथम सेमेस्टर।

पश्चिमी परिधान श्रेणी:

प्रथम- प्रिंसी पांडे बीसीए प्रथम सेमेस्टर। द्वितीय- कशिश नाज बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर। तृतीय- खुशबू बंजारे पी.जी.डी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर। विशेष पुरस्कार- शुभांगी स्वामी बी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर।

इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी प्राध्यापक के रूप में डॉ. अनुराधा गुप्ता एवं डॉ. सिमरन वर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य, निर्णायक एवं सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी