पवित्र जैतखामो में चढ़ाया गया सफेद ध्वज का नया पालो.
सतनाम.. सतनाम सार.. गुरु महिमा अपार…18 दिसम्बर अमर रहेका गूंजा जयघोष
धूमधाम से मनाई गई गुरु घासीदास जयंती…
रायपुर/ छत्तीसगढ़। सहित देश के विभिन्न राज्यों में निवासरत सतनामी समाज के लोगों ने गुरुवार को अपने अराध्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। सभी पवित्र जैतखामो में पुराने झंडे को बदलकर सफेद ध्वज का नया पालो (झंडा) चढ़ाया गया ।
गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष के.पी.खण्डे, शकुन डहरिया महासचिव डॉ.जे.आर. सोनी एवं प्रवक्ता चेतन चंदेल ने बताया कि आज सुबह से ही सभी सतनामी बाहुल्य बस्तियों में त्यौहार जैसी रौनकता रही, घर-घर पकवानों की खुशबू के साथ लोग अपने घरों में रंगीन झालरों से विद्युत साज- सज्जा व मुख्य द्वार पर सुंदर रंगोली सजाकर दीप जलाए तथा पूरे परिवार सहित नए कपड़े धारण कर पवित्र गुरु गद्दी, गुरुजी की छायाचित्र तथा जैतखाम की विशेष पूजा अर्चना के साथ परिवार के लिए खुशहाली व समृद्धि की मंगल कामना की।
डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी में लम्बी सीढ़ी पर चढ़कर चढ़ाया पालो
सतनामी रेलवे कर्मचारी समिति डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी में आयोजित जयंती समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने-अपने घरों से कासे की थाली में दीप सजाकर महाप्रसादी के साथ नारियल, फल, फूल इत्यादि अर्पित की तत्पश्चात सभी लोग हाथ जोड़कर सामूहिक गुरु वंदना- पहली आरती जगमग ज्योति.. सतनाम.. सतनाम सार ,गुरु महिमा अपार, हो जाही बेड़ापार आदि की स्तुति कर “18 दिसम्बर अमर रहे” “जय जय सतनाम” की जयकारा लगाते हुए समाज के वरिष्ठ संतराम लहरे ने बड़ी सीढ़ी के सहारे उपर चढ़कर पवित्र जैतखाम में सफेद ध्वज का नया पालो(झंडा) चढ़ाया। इस दौरान मादरबाजे की थाप पर पंथी नृत्य की शानदार प्रस्तुति हुई जिसमें गुरु की महिमा का बखान किया गया इस दौरान समाजजनों ने गुरुजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए जमकर रंग बिरंगिया आतिशबाजी के साथ कॉलोनी में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बुधियार कोसले, संतराम लहरे, चेतन चंदेल,एमपी. पंकज, सरजू भारद्वाज, रामलाल बंजारे, छोटूराम मिरी, सुखदेव जांगड़े, सुंदर चेलक, ओमप्रकाश कोसले, विजय बेहरा, सुनील भारद्वाज, राजकुमार गौतम, जागेश्वर बांधे, मनोहर टंडन, श्रीमती सविता लहरे, पूर्णिमा पंकज, चंद्रकला चंदेल, जयंती बंजारे, ललिता अजग्गले, संगीता बालकिशोर, लक्ष्मी कुर्रे ,पिंकी टंडन, मंजू बंजारे, प्रयेशवरी भारद्वाज सहित अनेको लोक उपस्थित थे।


