छत्तीसगढ़ धर्म रायपुर संस्कृति

गूंजी मंत्र ध्वनियाँ, गजानन मंदिर में सामूहिक लघु रुद्राभिषेक

रायपुर। श्रीगजानन मंदिर तात्यापारा में स्व. मंडलेकर स्मृति सामूहिक लघु रुद्र 11 पंडितों के मंत्र उपचार के साथ किया गया। जिसमें मुख्य रूप से राजा भाऊ भट्ट, चारुदत्त जोशी, शशांक देशपांडे, आशीष पंडित, विवेक अमीन, उदय रावले, शैलैश जैसे विद्वान पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक लघु रुद्राभिषेक विधिवत संपन्न कराया गया।

सपत्नीक 35 यजमानों ने पूजा-अर्चना, अभिषेक किया।  समस्त जनकल्याण एवं प्रदेश की खुशियाली के लिए शिवजी से प्रार्थना की गई। अध्यक्ष अविनाश बल्लाल एवं प्रशान्त ढवळे ने जानकारी दी की इस महापूजा में काफी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुये। संस्था के उपाध्यक्ष जयंत तापस, जयवंत विश्वास कुसरे, सुधीर, सुनील परेतकर ,वराडपान्डे , नवीन अमोल, अतुल गदरे आदि की इस वृहद अनुष्ठान में सक्रिय सहभागिता रही।

About the author

मीडिया एमपीसीजी